भागलपुर, मई 23 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अमनी से शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय से माहौल गूंज उठा। तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति मानसी के अध्यक्ष रमेश चन्द्र सूर्या के नेतृत्व में निकाली गई। जो अमनी गांव से शुरू होकर सैदपुर आदि गांव घूमते हुए मानसी प्रखंड मुख्यालय में संपन्न हुई। इस यात्रा में चार सौ की संख्या में स्कूली बच्चों एवं बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ताऑ ने भाग लिया। यात्रा अमनी पंचायत के मुखिया वीरन सदा पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच रामप्रवेश यादव, वीर सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला सचिव, मानसी मंडल के पूर्व अध्यक्ष गोपालकृष्ण चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.