भागलपुर, जून 14 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड से उपचुनाव के लिए मुखिया पद से सैदपुर पंचायत के वरुण कुमार ने शनिवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि सैदपुर पंचायत में मुखिया व पश्चिमी ठाठा पंचायत के वार्ड 18 में एक पंचायत सदस्य सहित दो पदों पर चुनाव होना है। पहले दिन शनिवार को मुखिया पद के लिये एकमात्र अभ्यर्थी ने नामांकन कराया। नामांकन की अंतिम तिथि आगामी 20 जून निर्धारित है। अगले 21 व 22 जून संवीक्षा तथा 23 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित होगा। आगामी 9 को मतदान तथा 11 जुलाई को मतगणना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.