भागलपुर, फरवरी 14 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में शनिवार को स्टार्टअप एवं उद्यम विकास प्रसार कार्यक्रम हुआ। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में स्टार्टअप एवं उद्यम विकास प्रसार कार्यक्रम का शनिवार को भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों तथा उद्यमिता क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, स्वरोजगार तथा उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर सुमित सुमन एवं प्रोफेसर अभिषेक कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में त...