भागलपुर, मार्च 8 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर नौ मार्च को खगड़िया मुख्यालय स्थित संसारपुर मैदान में लोगों को जीवन जीने की कला बताएंगे। इस दौरान आयोजित महासत्संग में गुरुदेव अपने अमृत वचनों से खगड़ियावासियों को आध्यात्मिक प्रेरणा देंगे और दिव्य आध्यात्मिक अनुभूति कराएंगे। आयोजकों ने इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने संभावना को देखते हुए पूरी तैयारियां की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महासत्संग में शामिल होने के लिए गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर सुबह 9 बजे खगड़िया के कोशी कॉलेज मैदान हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और उसके कुछ ही देर बाद महासत्संग स्थल पर आयेंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। जिसके बाद गुरुदेव भागलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। खगड़िया के लिए होगा ऐत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.