भागलपुर, फरवरी 9 -- चौथम | प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत ब्रम्हा गांव निवासी शहीद किशोर कुमार मुन्ना की आठवीं पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को उनके स्मारक का अनावरण किया जाएगा। शहीद की याद में उनके पैतृक गांव ब्रम्हा में स्मारक का निर्माण किया गया है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए स्टेशन हेडक्वार्टर गया जी से सेना की एक टुकड़ी ब्रम्हा गांव पहुंचेगी। कार्यक्रम में कर्नल बी.पी. सिंह की उपस्थिति भी रहेगी। इधर, कार्यक्रम को लेकर ब्रम्हा गांव में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। स्मारक स्थल को भव्य रूप दिया जा रहा है और कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 4 फरवरी 2018 को पाकिस्तान की सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.