भागलपुर, फरवरी 4 -- बेलदौर, एक संवाददाता आग लगने से एक दूकान जलकर राख हो गई। घटना मंगलवार की देर रात बेला नौबाद गांव में एनएच 107 के पश्चिम सत्संग भवन के निकट की बताई जा रही है। आस -पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाई। जानकारी के मुताबिक इस घटना में उपेंद्र शर्मा के पुत्र प्रवीण शर्मा के गैरैज एवं चाय दूकान जल कर राख हो गया, जिसमें रखे हजारों रूपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी अंचलालिधिकारी एवं थानाध्यक्ष को दे दी गई है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...