भागलपुर, जून 21 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने अलग-अलग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीरनगरा गांव निवासी पिता पुत्र क्रमशः अखिलेश यादव, फंटुश कुमार एवं नगर पंचायत बेलदौर के भैंसाडीह गांव निवासी शंकर चौधरी के पुत्र दिनेश चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर थाना में मामला दर्ज था। जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वहीं फुलवड़िया गांव निवासी संजय शर्मा के पुत्र मुन्ना कुमार को लड़की को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में दर्ज मुकदमे के आलोक में गिरफ्तार किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.