भागलपुर, जनवरी 15 -- खगड़िया, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति,(एडवा) खगड़िया जिला कमेटी द्वारा पिछले दिनों जिले के गंगौर थानां क्षेत्र के एक गांव में बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना के बाद निर्ममता पूर्वक हत्या के विरोध में गुरुवार को शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। एडवा सचिव नीतू देवी ने घटना की तीव्र निन्दा करते हुए भाजपा, जदयू सरकार में अपराध की बढ़ती घटना और कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया। एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, जिला सचिव नीतू देवी, कुन्ती साह, रुबी देवी एंव रेणू देवी संयुक्त रुप से मृतका के गांव जाकर उसकी मां और लोगों से मिलकर घटना की जानकारी हासिल की। इस घटना के खिलाफ एडवा की ओर से शहर के हास्पिटल चौक पर प्रतिरोध मार्च निकाल कर गृहमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.