भागलपुर, मई 22 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के मानसी बिजली सब स्टेशन में कार्यरत होमगार्ड के एक जवान की गुरुवार की तड़के मौत हो गई। मृत जवान मानसी थानां क्षेत्र के पुर्वी ठाठा गांव निवासी स्व.नागेश्वर यादव का 56 वर्षीय पुत्र सुधीर यादव बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है। परिजनों ने बताया कि तड़के फोन पर घर में सीने में दर्द की सूचना दी। जब तक परिजन बिजली सब-स्टेशन पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। इधर थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वही घटना पर होमगार्ड जवान संघ के दीनवन्धु यादव, रंजन कुमार, भरत यादव आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.