अररिया, मार्च 25 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के महेंशखूंट थाना के गौछारी- पितोंझिया के बीच एन एच 31 पर मंगलवार को सड़क हादसा में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट पहने रहने से युवक की जान बच गई। उसका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। ड्यूटी जा रहे सज्जन पुरुष ने सहायता कर घायल को अस्पताल भिजवाया। घायल की पहचान भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव के 24 वर्षीय निशांत कुमार के रूप में हुई है।निशांत कृषि संवर्द्धन कंपनी में नौकरी करता है। पसराहा की तरफ से महेशखूंट की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे युवक बाइक सहित डिवाइडर से टकरा गया। घायल के मोबाइल से परिजन को सूचना दी गई। आपात सेवा सहायता के लिए तैनात 112 की सेवा पर उठ रहे सवाल: घायल के मोबाइल से ही दुर्घटना की सूचना 112 पर दी गई। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.