अररिया, मार्च 25 -- बेलदौर, एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर तीन तिलाठी गांव निवासी लापता 60 वर्षीय महेश्वर मुखिया का शव दूसरे दिन मंगलवार को कुरिया धार स्थित एक खेत से बरामद किया गया। खेत में शव मिलते ही आसपास सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सूचना शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक महेश्वर मुखिया अपने घर से सोमवार को सूर्यास्त के बाद से लापता था। उसका शव मंगलवार को गांव के पूरब स्थित तिलाठी कुरिया धार के पूर्वी किनारे स्थित एक खेत से बरामद किया गया। मृतक के पतोहू के मुताबिक उसके ससुर को किसी ने घर से बुलाकर हत्या कर शव को घटनास्थल के निकट फेंक दिया। परिजनों के मुताबिक सोमवार को देर रात तक घर नहीं लौटकर आने पर खोज की जाने लगी। मंगलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.