भागलपुर, जनवरी 29 -- महेशखूंट। मोबाइल छीनकर भाग जाने के मामले में महेशखूंट पुलिस ने मुंगेर जिला के हरिणमार थाना अंतर्गत हंसू सिंह बासा में छापेमारी कर आरोपी सीनियर कुमार और शंभू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी के पास से छिनतई का एक मुबायल भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...