भागलपुर, फरवरी 1 -- महेशखूंट। महेशखूंट थाना क्षेत्र के टेम्हा बन्नी, धर्मपुर बन्नी वह झिकटिया पंचायत के पतला,भदलय गंडक में माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सूर्योदय होते ही बन्नी गंगा घाट पर गंगा में डुबकी लगाने आई। श्रद्धालुओं ने बताया कि माघी पूर्णिमा पवित्र दिन होता है। इस दिन हिंदू धर्म में गंगा स्नान के लिए विशेष महत्व दिया जाता है। माघी पूर्णिमा पर, गंगा घाट पर दिन भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई और दिन भर चहल-पहल रही। इस अवसर पर गंडक घाट किनारे राम ध्वनि यज्ञ का आयोजन किया गया।पवित्र नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं रामध्वनी यज्ञ में हवन कर पूजा अर्चना की।इस अवसर पर श्रृंगार, फल-फूल व मिठाईयां समेत दर्जनों दुकानदार दुकान लगाई गई थी। श्रद्धालुओं गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य ल...