भागलपुर, जनवरी 8 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार व मालवाहक टेंपो से 224.64 लीटर विदेशी शराब बरामद कर पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में जिले के मानसी थानांतर्गत एकनिया गांव निवासी मधुकर कुमार, चुकती गांव निवासी मो सद्दाम हुसैन, गोगरी थानांतर्गत शेरगढ़ गांव निवासी सौरभ कुमार, रविश कुमार व शहर के नगरपालिका रोड निवासी सोनू कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि तीन पहिया मालवाहन और चार पहिया वाहन क्रेटा को बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तारकिया गया। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश के अनुसार मादक पदार्थों पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर मानसी से खगड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.