भागलपुर, मई 15 -- खगड़िया। भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए भाजपा द्वारा आगामी 17 मई को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने गुरुवार को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार खगड़िया जिला में आर्यसमाज स्कूल से यह यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भाजपा के जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल के सभी पदाधिकारी तथा भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसकी आवश्यक तैयारी जोरशोर से की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.