भागलपुर, जनवरी 29 -- गोगरी। महेशखूंट थाना क्षेत्र में बंगाल से लायी जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को महेशखूंट पुलिस ने जब्त कर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को गोगरी एएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि खगड़िया पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी को रोकने एवं तस्करों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महेशखूंट पुलिस ने बंगाल से लायी जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को पकड़कर संलिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेसवार्ता में बताया गया कि महेशखूंट पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब का बड़ी खेप बंगाल से महेशखूंट लायी जा रही है। महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल दारोगा जितेंद कुमार निराला, उमेश कुमार, प्रमोद कुमार, पूजा भारती एवं सशत्र बलो ने पितोंझि...