भागलपुर, मार्च 27 -- खगड़िया। जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मचक रेलवे ढाला के समक्ष गुरुवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक धर्मचक गांव निवासी सुरो यादव का 18 वर्षीय पुत्र सिंटू यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सिंटू नशापान व जुआ खेलने का आदी था। बुधवार रात मां ने उसे काफी समझाया था। परिवार में अक्सर कहासुनी होती थी। सिंटू तड़के अपना मोबाइल व गले में पहने सोने का चकती खोलकर घर में ही रखकर रेलवे ट्रैक की ओर जाकर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सुबह में घर का मुख्य गेट खुला रहने पर परिजनों ने इधर उधर खोजने लगा। रेलवे ट्रैक की ओर गए पशुपालक ने शव देखने के बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इधर मानसी थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.