अररिया, मई 20 -- बेलदौर, एक संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार की सुबह बेलदौर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान से हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने बेलदौर दुर्गा स्थान होते हुए पूरे बेलदौर बाजार का भ्रमण किया। फिर थाना चौक के रास्ते हाई स्कूल चौक पर वापस लौट कर इसका समापन किया। इसकी अध्यक्षता भाजपा बेलदौर मंडल अध्यक्ष पप्पू साह ने की। तिरंगा यात्रा के दौरान हिन्दुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम के खूब नारे लगे। साथ ही आतंकवादी मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नगर पंचायत के चेयरपर्सन ममता कुमारी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.