भागलपुर, दिसम्बर 12 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले की मानसी पुलिस ने नकदी व जेवरात चोरी मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी कुंदन कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अपने गांव के ही लड्डु लाल यादव के घर गत 7 दिसंबर को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...