भागलपुर, फरवरी 5 -- बेलदौर, एक प्रतिनिधि। बेलदौर पुलिस ने देसी शराब का उद्भेदन कर एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी थाना क्षेत्र के बारुण गांव निवासी नीरो सिंह का पुत्र इंदल सिंह बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर बारुण गांव स्थित एक बंसबिट्टी मे छापेमारी की गई। जहां अवैध देसी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन कर 500 लीटर अर्द्धनिर्मित नष्ट किया गया। वही 110 लीटर निर्मित देसी शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शराब व शराबियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.