भागलपुर, अप्रैल 24 -- खगड़िया। पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद रेल पुलिस भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट होकर जांच अभियान चला रही है। गुरुवार को ट्रेनों से लेकर प्लेटफॉर्म पर मानसी आरपीएफ और जीआरपी एचएमडी के साथ गहन चेकिंग की। रात में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पूरी अलर्ट मोड होकर जांच कर रही थी। खगड़िया स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में विस्फोटक सामानों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखा जा रही थी। प्लेटफॉर्म पर भी रेल पुलिस नजर रख रही है। सुबह से ही रेल पुलिस सख्त जांच चला रही है। इधर जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गहन जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.