अररिया, फरवरी 10 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरि नगर (हरंगी टोल) में मंगलवार को जमीन विवाद में पीट-पीटकर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। मृतक स्थानीय हरि नगर ( हरंगी टोल) निवासी नंदू यादव का 40 वर्षीय पुत्र पंकज यादव बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची गोगरी थाना पुलिस मामले की। छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने घटना के बारे में बताया कि मंगलवार की दोपहर में पंकज यादव अपने घर बनाने के लिए बांस काट रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। फिर लाठी-डंडे से पीटकर पंकज यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों द्वारा पंकज को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वहां अफरातफरी...