अररिया, जनवरी 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर दो शराब तस्कर सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पांच शराबियों में एक व्यक्ति को दोबारा शराब पीने में पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम उत्पाद इंस्पेक्टर बमबम कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी में रामपुर गोगरी से विपीन कुमार यादव को पांच लीटर चुलाई शराब के साथ दबोचा गया। वहीं एक शराबी को भी पकड़ा गया। दूसरी ओर उत्पाद एएसआई पप्पू कुमार पासवान के नेतृत्व में अलौली थाना इलाके से रामपुर अलौली से पंकज कुमार को तीन लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं चार शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इधर उत्पाद अधीक्षक मो. सत्तार अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को मंगलवार को विशेष कोर्ट भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.