अररिया, मार्च 4 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बिठला गांव से पुलिस ने छापमारी कर गोली कांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार नामजद बिठला गांव निवासी मोहन गोस्वामी बताया जा रहा है I इधर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोली कांड के नामजद गांव में इधर उधर घूम रहा है I सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुवे छपमारी कर नामजद को गिरफ्तार कर लिया I बताया जाता है की गत रविवार की रात शराब को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ तथा देखते- देखते ही एक युवक ने गोली चला दी, जो गोली मंकेश गोस्वामी के पीठ में जा लगी थी I इधर थानाध्यक्ष मो. फ़िरदौस ने बताया की कानूनी प्रक्रिया बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया है I
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.