भागलपुर, फरवरी 19 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव की उपस्थिति में रामपुर में किसानों के लिए आय वृद्धि, बचत तथा कृषि आधारित वैकल्पिक आजीविका के विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण गुरुवार को आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन युगांतर और धिरा संस्था के प्रशिक्षक पार्थ आनंद द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, लागत में कमी लाने के उपाय, फसल विविधीकरण, पशुपालन, बागवानी तथा सामूहिक खेती के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह बताया गया कि यदि किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.