किशनगंज, अप्रैल 27 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया से एक युवती को शनिवार को बरामद किया गया है। मामले में किशनगंज सदर पुलिस ने दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। युवती एक माह पूर्व मुजफ्फरपुर से भटक कर किशनगंज पहुंच गई थी। 18 मार्च 2025 को मुजफ्फरपुर के मूसहरी थाना में परिजनों के द्वारा लड़की के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। युवती को शनिवार को खगड़ा रेड लाइट एरिया से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि युवती घर से झगड़ा कर बाहर निकल गई थी। भटक कर खगड़ा रेड लाइट एरिया पहुंच गई थी। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि युवती को खगड़ा से बरामद किया गया है। दो महिला को भी हिरासत में लिया गया है। यह पड़ताल की जा रही है की युवती किस परिस्थितियों में वहां पहुंची। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से ही पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.