किशनगंज, फरवरी 12 -- किशनगंज। खगड़ा मेला क्षेत्र में राहगीरों की सुविधा के लिए बनाए गए सरकारी यात्री शेड को दुकान के रूप में किराये पर देने का मामला सामने आया है। किशनगंज नगर परिषद द्वारा करीब 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस यात्री शेड का उद्देश्य यात्रियों और आम लोगों को धूप व बारिश से राहत देना था, लेकिन वर्तमान में इसका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस शेड को आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया था, उसे किराये पर देकर निजी लाभ का साधन बना दिया गया है। राहगीरों को जहां बैठने और विश्राम की सुविधा मिलनी चाहिए थी, वहां अब दुकान संचालित हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि इसे किराये पर ही देना था तो सरकारी राशि खर्च कर यात्री शेड बनाने की क्या आवश्यकता थी। मामले की सूचना नगर परिषद को दिए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.