किशनगंज, जनवरी 12 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले के ऐतिहासिक खगड़ा मेले का उद्घाटन डीएम विशाल राज, जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम, माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सह रेडक्रॉस सोसाईटी के चैयरमेन डॉ. इच्छित भारत, नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान व अन्य अतिथियों ने सोमवार को संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काट कर किया। इस दौरान खगड़ा मेला संवेदक सुबीर कुमार व बबलू साहा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर डीएम विशाल राज ने कहा कि खगडा मेला की एतिहासिक पृष्ठभूमि रही है और यह काफी अच्छी बात है की इसे साल दर साल आगे बढ़ाया जा रहा है और हम इस इतिहास का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेला का स्वरूप समय के साथ बदल रहा है और मेला भी आधुनिक दौर में अपने आप को समय के साथ अपडेट कर रहा है। माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.