एक प्रतिनिधि, फरवरी 19 -- बिहार के खगड़िया जिले में अपराधियों ने जमकर खून-खराबा मचाया है। यहां अपराधियों ने दो बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव सतखुट्टी में मंगलवार की देर रात सोए अवस्था में अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत वृद्ध नयागांव सतखुट्टी गांव निवासी 75 वर्षीय कौशल सिंह बताया जा रहा है। घटना जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब परिजन कौशल सिंह को जगाने के लिए दरवाजे पर पहुंचा। बिछावन पर पड़े खून देख पैरों तले की उसकी जमीन खिसक गई। हत्या की खबर सुन आसपास के लोग जमा हो गए। परिजनों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.