भागलपुर, मई 19 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सह जदयू नेता सुनील कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग, पटना में शिष्टाचार मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उस पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जदयू नेता सुनील कुमार ने बताया कि सतीशनगर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य तथा सतीश किसान उच्च विद्यालय, दीनाचकला को सरकारीकरण करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष प्रमुखता से अपनी मांग रखी। जिस पर उन्होंने विशेष ध्यान देकर उक्त दोनों मांगों को पूरा करने का वचन दिया। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को उन्होंने खासकर परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के बेहतर भविष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.