भागलपुर, अगस्त 18 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि सियादतपुर अगुवानी पंचायत के खनुआ राका में एक विक्षिप्त युवक ने कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया I घायलों में विभीषण यादव सहित कई शामिल है I विक्षिप्त युवक से पूरा गांव भयभीत है I बताया जाता है की अन्य दिनों की भाँती सोमवार को गांव के लोग अपना काम काज नीवटाने के लिये घर से निकले थे I इसी बीच गांव के ही विक्षिप्त युवक राह चल रहें लोगो पर हमला बोल दिया I हद तो तब हो गयी जब उसी गांव के विभिषण यादव के नाक पर विक्षिप्त युवक ने दाँत से हमला बोल दिया I मौक़े पर वें घायल हो गए I घायल का प्राथमिक उपचार परबत्ता सीएचसी में किया गया I इस हमले मे विभिषण यादव का नाक और चेहरा लहूलुहान हो गया था I फिलहल इस विक्षिप्त से पुरा गांव डरा सहमा हुआ है I
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.