भागलपुर, मार्च 23 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने कुर्बन पंचायत के महद्दीपुर गांव में छापामारी कर दो देसी कट्टा, 26 कारतूस, एक बिंडोलिया के साथ 37 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को देख कर कारोबारी फरार हो गया, जिसे पुलिस चिन्हित कर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की हरसंभव कोशिश कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को सूचना पर पुलिस ने महद्दीपुर गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र साजन कुमार के घर पर पहुंच कर छापामारी की, जिसमें यह सफलता मिली। पुलिस की इस कार्रवाई से कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप व्याप्त है। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि फरार कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.