भागलपुर, फरवरी 21 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि । जिले के मानसी-बदलाघाट रेलवे स्टेशनके बीच ट्रेन से कटकर मृत 40 वर्षीय अज्ञात युवक की शुक्रवार को दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत हो गई। घटना 53 नंबर रेल पुल के पास गुरुवार की है। मृत युवक छींटदार ब्लू रंग का शर्ट ऊपर से एक हॉफ टी-शर्ट पहना हुआ है। सूचना पर पहुंची मानसी जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने घटना की छानबीन की। घटना किस ट्रेन से हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इधर थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में पहचान के लिए रखा गया है। शिनाख्त के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.