भागलपुर, मई 19 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आगामी 22 मई को होगी। जिसकी जिला प्रशासन द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। कलेक्ट्रेट में होने वाली बैठक में प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी भी आगामी 22 मई को खगड़िया आएंगे। इसको लेकर जिला विकास पदाधिकारी सह डीटीओ विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि भाग लेने पत्र निर्गत किए गए हैं। पत्र के माध्यम से सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य रूप से महिला संवाद, डॉ भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, आपका शहर आपकी बात एवं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार सरकार के पत्र अनुसार विविध चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.