भागलपुर, जुलाई 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के गोगरी प्रखंड स्थित महेशखूंट के ईफको ई बाजार लिमिटेड के लाइसेंस को जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश कुामर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि राज्यस्तरीय जांच दल द्वारा बीते 17 जुलाई को जिले के उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों की जांच की गई थी। इस दौरान जांच में सहयोग करने के संंबंध में निर्देशित किया गया था। लेकिन जांच दल के पहुंचने के दौरान उनका प्रतिष्ठान बंद पाया गया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य जानबूझकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के साथ साथ प्रतिष्ठान बंद देखकर जांच में रूकावट पैदा करना एफसीओ 28 एक सी का उल्लंघन है। इसके कारण तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठान के लाइसेंस को निलंबित करते हुए निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जबाव द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.