भागलपुर, मार्च 3 -- खगड़िया नगर संवाददाता संयुक्त कृषि कार्यालय परिसर में सोमवार को दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया। कृषि यांत्रिककरण मेला का उद्घाटन जेडीए मुंगेर शैलेश कुमार, डीएओ अविनाश कुमार कृषि विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जेडीए मुंगेर ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में कृषि यांत्रिकरण को लेकर मेला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक किसानों को कृषि यांत्रिकरण योजना का लाभ दे रही है। जिससे किसान कृषि यंत्र की खरीदारी पर उन्नत खेती कर सके। जेडीए शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि और जिले में अब तक कृषि विभाग की प्रगति की रफ्तार को और तेज करने की जरूरत है। आगामी 15 मार्च तक लक्ष्य को पूरा करने की बात उन्होंने कही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.