भागलपुर, दिसम्बर 17 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा-थाना अंतर्गत बन्देहरा से जमालपुर जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे परिजन तत्काल गोगरी अस्पताल ले गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जिसका इलाज अभी बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। सिर में चोट लगने से घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान पसराहा पंचायत के वार्ड नंबर 10 के प्रभात कुमार उर्फ सिंटू की पत्नी रूबी कुमारी के रूप में हुई। घायल के परिजन सुजीत कुमार ने बताया कि रविवार को पसराहा सरस्वती मंदिर क्रीड़ा मैदान के पास रूबी कुमारी अपनी पुत्री अंशु कुमारी के साथ सड़क के किनारे से जा रही थी, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे रूबी कुमारी बुरी तरह घायल हो गई। अंशु कुमारी को म...