भागलपुर, फरवरी 8 -- खगड़िया, नगर संवाददाता पटना में नीट की छात्रा के साथ हुई जघन्य बलात्कार एवं हत्या की घटना के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क से लेकर संसद तक संघर्षरत पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को युवाशक्ति ने प्रदर्शन किया। युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने शहर के राजेंद्र चौक पर मुख्यमंत्री के पुतला दहन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक जनप्रतिनिधि द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज उठाना अपराध नहीं बल्कि उसका संवैधानिक और नैतिक कर्तव्य है। इसके बावजूद बिहार सरकार के इशारे पर आधी रात में उन्हें गिरफ्तार किया जाना घोर निंदनीय है। सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.