भागलपुर, मई 11 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत ठुठ्ठी मोहनपुर पंचायत के बोरहा बहियार स्थित एक मक्के के खेत से रविवार को पुलिस ने एक तीन वर्षीय बालक का शव बरामद किया। मृत बालक के शव की पहचान स्थानीय मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी एतवारी साह उर्फ बौकू साह का तीन वर्षीय पुत्र मंजेश कुमार के रुप में हुई है। परिजनों द्वारा बालक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मृतक बालक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में मंजेश शनिवार की सुबह अपने घर के समक्ष खेल रहा था। कब वह गुम हो गया किसी को पता नहीं चला। घर के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मंजेश का कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में मंजेश के पिता ने थाना में पुत्र की गुमशुदगी का आवेदन भी दिया था। चौथम थाना पुलिस सनहा दर्ज कर खोजबीन में जुट गई। इस बीच रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.