भागलपुर, जनवरी 3 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला सिमरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठी नष्ट कर दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापेमारी में 80 लीटर देसी शराब के साथ उपकरण भी बरामद किए। इसके अलावा लगभग तीन सौ लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार कारोबारी गंगौर थानां क्षेत्र के बेला सिमरी गांव निवासी रामानंद सहनी और अब्लेंद्र सहनी बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में शनिवार को बताया कि गिरफ्तार कारोबारी लोग लंबे समय से महुआ से शराब बनाने और बेचने का काम कर रहे थे। छापेमारी के दौरान शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इधर गंगौर थाना अध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि यह कार्रवाई शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कह...