भागलपुर, फरवरी 15 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना के उत्तरबाड़ी टोला सोनडीहा में नवनिर्मित पार्वती मंदिर में मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कुमारी कन्याओं ने रामजानकी ठाकुरबाड़ी से निकलकर कलश शोभायात्रा निकाली।कलश शोभायात्रा पार्वती की प्रतिमा के साथ गांव के गली-गली में भ्रमण करते हुए पुनः नवनिर्मित मंदिर में विधि विधान से पार्वती जी की मूर्ति को मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया।बताया गया कि रात में शिव बारात के बाद शिव विवाहोत्सव मनाया जाएगा। उलेखनीय है सेवानिवृत्त रेल इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के भगीरथ प्रयास से पार्वती मंदिर की नींव रखी गई। वे अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके दिवगोपरांत ग्रामीणों के सहयोग से न सिर्फ मंदिर को तैयार किया गया, बल्कि मंदिर को सजाकर कलशयात्रा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.