भागलपुर, जनवरी 28 -- अलौली, एक प्रतिनिधि जोगिया शरीफ में दो दिवसीय 124वां मरकज़ी उर्स-ए-महमूदी का मंगलवार की शाम को समापन हो गया। उर्स में देश-विदेश से हज़ारो जायरीन पहुंचे। समापन के बाद जब उनकी वापसी शुरू हुई तो गांव की सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दी। हर तरफ भीड़ ही नजर आई। सहंसी पंचायत के जोगिया शरीफ गाँव में हजरत महमूद बख्श उर्फ फुदन अली जोगियावी का 124वां उर्स मुबारक अकीदत के माहौल में मुकम्मल हो गया। इसमें शिरकत करने के लिए देश-विदेश से हज़ारो जायरीन पहुंचे। सोमवार को पहली रात जलसा का आयोजन किया गया। रात में क़रीब तीन बजे दरगाह पे चादर चढ़ाई गई। उसी रात उसी स्टेज़ पे जोगिया खानकाह शरीफ के सज्जादा नशी के मझले लड़के मौलना बाबू ज़ुन्नुरैन फरीदी साहब का निकाह भी हुआ। वही दूसरी रात में सूफियाना क़व्वाली भी हुई। इसी के साथ दो दिवसीय उर्स का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.