भागलपुर, दिसम्बर 28 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता डीएम नवीन कुमार ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित बूढ़ी गंडक नदी के तट पर निर्माणाधीन विद्युत शवदाह गृह एवं कसरैया धार क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम द्वारा विद्युत शवदाह गृह स्थल का जायजा लेने के बाद वर्ष के सभी महीनों में जलजमाव की समस्या से स्थायी मुक्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। इसके उपरांत अघोरी स्थान तक पैदल निरीक्षण करते हुए बूढ़ी गंडक नदी किनारे रिवर फ्रंट के समुचित एवं आकर्षक डिज़ाइन तैयार करने हेतु नगर परिषद, खगड़िया को निर्देशित किया गया, ताकि यह क्षेत्र नागरिकों के लिए सुव्यवस्थित एवं उपयोगी बन सके। इसी क्रम में डीएम की पहल पर कसरैया धार को एक संभावित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं को लेकर स्थ...