भागलपुर, फरवरी 13 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले की मानसी आरपीएफ ने ट्रेन में चेकिंग के दौरान चोरी के चार मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के चौहद्दी गांव निवासी मुरारी झा का 22 वर्षीय पुत्र लालजी कुमार बताया जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि 15910 डाउन लालगढ़- डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान वह भागने लगा। इसके बाद खदेड़कर पकड़ने के बाद उसके थैले की तलाशी मेंचार मोबाइल, तीन चार्जर, दो साड़ी, एक लुंगी आदि बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.