भागलपुर, जून 4 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि जीविका से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं की इससे अलग पहचान बनी है। सरकार ने महिला उत्थान तथा कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है। यह बातें अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेन्द्र, पकरैल परिसर में बुधवार को आयोजित महिला संवाद में जीविका के प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार के संचालित सभी योजनाएं के बारे में लोगों को जागरूक करने में जीविका दीदी सहयोग कर रही है। जीविका से लोन लेकर जीवनोपार्जन का साधन बना लिया है। महिलाएं व्यवसाय करके आत्म निर्भर बनकर पुरा परिवार का भरण पोषण करने में सक्षम हो गयी है। एसी रंजीत कुमार ने कहा की महिलाएं शिक्षा के प्रति भी काफी सजग हो रही है। अपने पूरे परिवार की भविष्य को संवारने में जुट गई है। सरकार भी जीविका दीदी के लिए कई तरह की सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.