भागलपुर, जून 29 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 स्थित धर्मचक गांव के पास सड़क दुर्घटना में रविवार को एक जीविका दीदी की मौत घटनास्थल पर हो गई I मृत जीविका दीदी जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर गांव निवासी सुनील यादव उर्फ़ टाभो यादव की 45 वर्षीया पत्नी सीता देवी बतायी जा रही है I प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सीता देवी अपने परिजन के साथ बाइक पर सबार होकर एनएच 31 के रास्ते मीटिंग एटेंड करने खगड़िया जा रही थीं I इसी बीच सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया और बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इस दौरान महिला के सिर में काफी चोटें आई I आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिये प्राइवेट क्लिनिक ले जा रहे थे कि लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई I मौत होने के उपरान्त परिजन उसे सीधे घर ले आए। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.