भागलपुर, फरवरी 2 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित संघ कार्यालय के प्रांगण में रविवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने बैठक कर एकजुटता दिखायी I मौक़े पर बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा की सरकार डीलर को बंधुआ मजदूर से बदतर बना दिया है I डीलरों के परिवार के प्रति कोई चिंता नहीं है I बतौर पांच हजार की राशि पर डीलर का घर चल रहा है। बच्चें की पढाई और समय-समय पर जरूरत पड़ी तो दवाई भी उसी पैसा में करना है I इसी सब परेशानी से पीड़ित होकर आठ सूत्री मांगों को लेकर गत 1 फ़रवरी से आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड के सभी डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं I इस बीच ना तो कोई डीलर राशन का उठाव करेंगे ना ही राशन लाएंगे I जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक वे लोग अनिश्चितकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.