उरई, दिसम्बर 17 -- कोंच। नदीगांव ब्लॉक के ग्राम खकसीस में दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के नव निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कार्य का शुभारंभ किया और उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित किया। यह कार्य जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की संस्तुति पर बुन्देलखण्ड निधि (राज्यांश) योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें खकसीस से दमा संपर्क मार्ग, जिसकी लंबाई 3.450 किलोमीटर है और लागत 182.79 लाख रुपये है, शामिल है। दूसरा मार्ग कमसेरा कोंच सड़क से सिकरी राजा संपर्क मार्ग है, जिसकी लंबाई 2.000 किलोमीटर और लागत 156.44 लाख रुपये है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और अवर अभियंता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.