प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कर्नलगंज चौराहे के पास मौनी अमावस्या की रात हादसे में घायल आठवीं का छात्र अभय उर्फ प्रिंस की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अभय की मौत से परिजनों में मातम छा गया। हादसा बाइक के खंभे में टकराने से हुई थी। जार्जटाउन के हासिमपुर चौराहा निवासी अभय उर्फ प्रिंस दो बहनों में इकलौता भाई था। बताया जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन वह एक दोस्त के साथ बाइक से कहीं गया था। कर्नलगंज चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई थी। हादसे में प्रिंस गंभीर रुप से घायल हो गया था। जबकि, उसके साथी को मामूली चोटे आई थीं। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से मां आरती एवं दोनो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.