सोनभद्र, दिसम्बर 5 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में शुक्रवार को अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वे बीजपुर से दुद्धी आ रहे थे। बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी 42 वर्षीय बिरजु पुत्र शिवधर, 62 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र सुखई, 28 वर्षीय रामबाबु पुत्र रामनरेश तथा 60 वर्षीय रामनरेश पुत्र राम कुमार एक कार में सवार होकर दुद्धी जा रहे थे। जैसे ही वे दुद्धी के डुमरडीहा गांव के समीप पहुंचे कर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने बिना देर किए अपने निजी साधन से सभी घायलों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर शाह आलम ने सभी घायलों का प्राथमिक उ...